फिल्म KGF चैप्टर 2 14 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार है. यह फिल्म वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म K.G.F: Chapter 1 का अगला भाग है. K.G.F: Chapter 2 फिल्म के मुख्य कलाकार हैं – यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज. K.G.F: Chapter 2 एक कन्नड़ भाषा की एक्शन फिल्म है, जो प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, और होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित है। नील ने अपने पूर्ववर्ती से तकनीशियनों को बरकरार रखा, भुवन गौड़ा ने छायांकन को संभाला और रवि बसरूर ने साउंडट्रैक और फिल्म की पृष्ठभूमि के लिए संगीत स्कोर किया। फिल्म का संगीत रवि बसरूर ने दिया है। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को कन्नड़ में तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं के डब संस्करणों के साथ रिलीज के लिए निर्धारित है। इस फिल्म को बनाने में लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत आई है।
————————————————————
इस फिल्म की कहानी को आगे बढाने का काम किया है प्रकाश राज ने। जैसा कि इस फिल्म के पहले भाग में दर्शकों ने देखा कि रॉकी कोलार गोल्ड फील्ड पर कब्जा कर लेता है। और उस खान में लगे मजदूरों का वो रक्षक बन जाता है। खान के मजदूरों के लिए रॉकी किसी मसीहा से कम नहीं है। लेकिन इस खान पर कई लोगों की नजर थी। इसी क्रम में अधीरा (संजय दत्त) भी इस स्वर्ण खान पर कब्जा करने की कोशिश करने लगता है। दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री रामिका सेन (रवीना टंडन) ने भी इस खान पर कब्जा करने के लिए सेना को उतारने का फैसला करती है। मगर रॉकी और अधीरा में इस स्वर्ण खान को पाने के लिए जबदस्त संघर्ष होता है।
अंत में रॉकी और अधीरा दोनों ही मारे जाते हैं, और इस खान पर सरकार का कब्जा हो जाता है।
————————————————————