19 अप्रैल 2025 की प्रमुख 10 ख़बरें की प्रमुख खबरे इस प्रकार है -
(1) मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले में नागदा खाचरोद विधानसभा के गांव भीकमपुर में 20 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों आयोजनकर्ताओं को डराया धमकाया। उन्हें धमकी दी गई कि बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति को यहां से हटा लो वरना सभी को जेल में डाल देंगे। आयोजनकर्ताओं और ग्रामीणों को इस प्रकार की धमकी मिलने की जानकारी लगते ही क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कपड़ा हटा माल्यार्पण कर प्रतिमा का अनावरण भी कर दिया।
(2) 19 अप्रैल को IPL 2025 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया।