Search

Friday, June 6, 2025

ओपरेशन सिंदूर (Opration Sindoor) में बिहार के शहीद जवान


पहलगाम में आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हो जाने के पश्चात भारत की सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी अड्डों पर 24 मिसाइल से हमले किये। भारतीय सेना द्वारा बताया गया कि इस हमले में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए, साथ ही आतंकी अड्डों को भारी नुकसान पहुंचा। भारतीय सेना ने इस सैन्य ऑपरेशन के नाम "ऑपरेशन सिंदूर" रखा।

इस ऑपरेशन से बौखला कर पाकिस्तान ने 8 मई से भारतीय पाकिस्तान सीमा और LoC पर भीषण गोलीबारी शुरू कर दिया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान के कई सैन्य अड्डों पर ड्रोन व मिसाइल द्वारा हमले किये गए।

ये युद्ध 9 मई तक चले। 10 मई को पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का ऑफर आया, जिसे भारत की सरकार ने स्वीकार करते हुए युद्ध विराम की घोषणा की।

किंतु इस दो दिन के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के 40 सैनिकों की मृत्यु होने का दावा किया।

हालांकि कुछ भारतीय सैनिकों के शहीद होने की भी बात स्वीकार की गई। इस युद्ध में बिहार के कई सैनिक भी अपने प्राणों की आहुति दे कर सरहद की रक्षा किया।

इस युद्ध में बिहार के शहीदों की सूची इस प्रकार है -

(1) स्व० मोहम्मद इम्तियाज (सब इंस्पेक्टर, BSF) - (ग्राम - नारायणपुर, प्रखंड - गरखा, जिला - सारण, बिहार)

(2) स्व० मनीष कुमार (आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट) - (ग्राम - पाण्डेयगंगौट, प्रखंड - कौआकोल, जिला - नवादा, बिहार)

(3) स्व० रामबाबू प्रसाद - (ग्राम - वसलिपुर, प्रखंड - बड़हरिया, जिला - सिवान, बिहार)

(4) स्व० सौरभ कुमार यादव (ITBP) - (ग्राम - लोदीपुर, पोस्ट - मुठेर, जिला - जहानाबाद, बिहार)

(5) स्व० सिकन्दर राउत (बिहार रेजिमेंट) - (ग्राम- उतरथु, थाना - बिंद, जिला नालंदा, बिहार) 

(6) स्व० सुनील सिंह यादव (हवालदार) - (ग्राम - चौसा, जिला बक्सर, बिहार)

इन वीर जवानों को समस्त बिहार व देश की तरफ से सादर नमन है।


Major Accidents in India in 2025 (वर्ष 2025 में भारत में बड़े हादसे)

 In India, many big accidents, murders, attacks etc. happened in the year 2025 in which many people died together. Here is a list of such b...